Sunday, 22 June 2014

 सहरसा में रेल किराया बढ़ोतरी के खिलाफ ट्रेन रोकी:


सहरसा: रेल किराए में बढ़ोतरी का विरोध सूबे में शुरू हो गया है। सहरसा में शनिवार सुबह एक सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने सहरसा-राघोपुर पैसेंजर ट्रेन को कचहरी ढाला के पास करीब 45 मिनट तक रोक दिया। कार्यकर्ता मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि इस फैसले से आम आदमी पर काफी बोझ बढ़ जाएगा। कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जनता से वादा खिलाफी का भी आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने बिहार की मांझी सरकार के खिलाफ भी नारेाबाजी की।

No comments:

Post a Comment