Saturday, 28 June 2014

 कभी भी हो सकता है हादसा: शताब्दी का एक रैक खराब, लग रहे झटके:

शताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों को सफर में आए दिन तेज झटकों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कोचों में अधिक वाइब्रेशन हो रहा है। यह गड़बड़ी शताब्दी के एक रैक में है। जानकारों का कहना है कि शताब्दी का मेंटेनेंस सही नहीं हो रहा है। यही नहीं कोचों की स्प्रिंग खराब होने के कारण वाइब्रेशन भी बढ़ गया है। वहीं झटकों के कारण कई यात्रियों की चाय तक फैल जाती है।
स्प्रिंग-कपलिंग खराब: शताब्दी के खराब रैक की स्प्रिंग और कपलिंग सही नहीं है। स्प्रिंग खराब होने के कारण जहां कोचों में वाइब्रेशन अधिक हो रहा है। वहीं कपलिंग खराब होने के कारण यात्रियों को झटके लग रहे हैं। 
हो सकता है हादसा: कपलिंग खराब होने से शताब्दी के यात्री कभी भी गंभीर हादसे का शिकार हो सकते हैं।
कई यात्री कोचों में गिरे
शताब्दी एक्सप्रेस का एक रैक लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है। यह रैक लंबे समय से शताब्दी एक्सप्रेस में लगाया जा रहा है। शनिवार को भी दिल्ली से चली शताब्दी एक्सप्रेस में खराब रैक लगा दिया गया। इसके चलते ट्रेन में सफर के दौरान कई यात्री कोचों में गिर पड़े। यही नहीं सफर के दौरान कई यात्रियों के खाने-पीने की सामग्री भी उनके ऊपर फैल गई।
जल्द ठीक हो जाएगा रैक
शताब्दी का एक रैक खराब है। इसके चलते शताब्दी के कोचों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रैक के खराब होने के कारण ही कोचों में वाइब्रेशन भी हो रहा है। इसकी जानकारी है, जल्द ही रैक को ठीक कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment