रेल किराया वापस नहीं हुआ तो राजद करेगा उग्र आंदोलन:
बेनीपुर, संस : जनता के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का असली चेहरा सामने आ रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने रेल किराया में वृद्धि कर अपना असली चेहरा जनता के सामने ला दिया है। ये बातें राजद के प्रदेश महासचिव जफर इमाम ने शनिवार को बेनीपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि रेल किराया में वृद्धि किए जाने से एकबार फिर से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार बढ़ा हुआ रेल किराया वापस नहीं लेती है तो राजद इसके खिलाफ पूरे बिहार में उग्र आदोलन करेगा। श्री इमाम ने कहा कि भाजपा ने बिहार की जीतनराम मांझी सरकार को गिराने का जीतोड़ प्रयास किया था और बिहार को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने की साजिश थी। लेकिन ऐन वक्त पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने जदयू सरकार को अपना समर्थन देकर भाजपा की साजिश को नाकाम कर दिया। मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता विष्णुदेव पासवान, शब्बीर अहमद, मो. खलीकु र जमा आदि मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment