पानी के लिए स्टेशन पर मचा हाहाकार:
-सीलबंद बोतल से ही बुझती है प्यास
जमालपुर (मुंगेर), संवाद सहयोगी : मॉडल स्टेशन पर इन दिनों शुद्ध पानी पीने के लिए हाहाकार मचा हुआ है। प्यास बुझाने के लिए रेल यात्री मजबूर होकर सीलबंद पानी खरीद कर ही प्यास बुझाते देखे जा रहे हैं।
भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड के सबसे बड़ा स्टेशन का दर्जा पाने वाले मॉडल स्टेशन पर रेल यात्री को पीने लायक पानी प्लेटफार्म 1, 2, 3 पर उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान की सोच रखने वाले रेलवे की यात्रा गर्मी में करने से अब रेलयात्री भी कतरा रहे हैं। यात्री निकिता कुमारी, छात्रा रानी कुमारी, प्रदीप कुमार, आर्यन कुमार, ब्रजेश कुमार, धर्मेन्द्र दास, प्रदीप कुमार, सोनू कुमार, राहुल कुमार, रंजीत सिंह, संजीव सिंह आदि कहते हैं कि अगर रेल यात्रियों को किराया के अलावे अतिरिक्त रुपये जेब में नहीं हो तो यात्री प्यासे ही मर जाएंगे। रेलवे को चाहिए कि छोटे बड़े स्टेशनों पर पूरे गर्मी शुद्ध व ठंडा पानी की उत्तम व्यवस्था करें ताकि सफर के दौरान रेल यात्रियों को सीलबंद पानी के भरोसे यात्री को मजबूर नहीं हो सके। इधर डीआरएम राजेश अरगल ने पानी की व्यवस्था को जल्द ही स्टेशन पर सुदृढ़ करने की बात कही। विदित हो कि स्टेशन पर पानी की व्यवस्था समुचित करने के लिए 32 लाख की योजना खटाई में पड़ा हुआ है।

No comments:
Post a Comment