युवा क्रांग्रेस ने फूंका रेल मंत्री का पुतला:
बेनीपुर, संस : रेल किराया में बढ़ोत्तरी के विरोध में बेनीपुर अनुमंडल कार्यालय के समीप शनिवार को युवा काग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री सदानंद गौर का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ता प्रधानमंत्री व रेलमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष रामकुमार झा बबलू ने कहा कि महंगाई कम करने की बात करने वाली भाजपा ने सरकार ने आते ही रेल किराए में वृद्धि कर जनता के साथ धोखा देने का कार्य किया है। कार्यक्रम को काग्रेस नेता सोनू कुमार मिश्र, सोहन झा, हैदर अली खां, रामबहादुर यादव, रामविनोद मल्लिक, तुला झा, प्रो. अरविंद झा, रमेश ठाकुर सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। पूर्व विधायक महेन्द्र झा आजाद ने केन्द्र सरकार द्वारा रेल भाड़े में की गई बढ़ोत्तरी की तीव्र निंदा करते हुए कहा है कि इससे मंहगाई और बढे़गी। पूर्व विधायक ने कहा कि बिहार की जनता इसके खिलाफ जल्द ही सड़क पर उतरेगी।
No comments:
Post a Comment