Saturday, 28 June 2014

एक्सप्रेस ट्रेन में चूहे ने यात्री के काटे कान, इलाज के लिए रुकी रही ट्रेन :

चेन्नई-तिरुनेलवेली नेल्लई एक्सप्रेस में चूहे ने एक यात्री का कान काट लिया, जिसके कारण ट्रेन को आधे घंटे तक मदुरै जंक्शन पर रुकना पड़ा. रेलवे पुलिस ने बताया कि मदुरै स्टेशन से करीब 150 किलोमीटर पहले सुबह साढ़े चार बजे चूहे ने 54 वर्षीय चार्ल्स के कान काट लिए. ट्रेन के पांच बजे स्टेशन पहुंचने पर डॉक्टरों ने चार्ल्स का इलाज किया, जिसके कारण ट्रेन वहां आधे घंटे तक रुकी रही. स्थानीय रेलवे एसोसिएशन का कहना है कि ट्रेनों में चूहों के बढ़ते आतंक के बारे में शिकायत की गई है और उनका निदान भी हुआ है. लेकिन यात्री उतरते वक्‍त डिब्बों में खाने-पीने का सामान छोड़ जाते हैं

No comments:

Post a Comment