Sunday, 22 June 2014

 जमालपुर को रेल निर्माण कारखाना का दर्जा दिलाएंगे : जय प्रकाश:

फोटो : 18 एमयूएन 31
कैप्शन : बांका के सांसद जयप्रकाश नारायण यादव।
तारापुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में मतदाता को दिग्भ्रमित कर एवं सब्जबाग दिखाकर वोट लिया । चुनाव में बड़ोदरा में जो कहा वही वाराणसी में कही तथा चुनाव के बाद संसद में भी वही कहा। श्री मोदी ने संसद को भी चुनाव मंच बना डाला । उन्हें उन वादों को पूरा करना चाहिए । सरकार का कामकाज की रुप रेखा जो राष्ट्रपति जी के अभिभाषण में पढ़ा गया उसमें बिहार की उपेक्षा की गयी। अभिभाषण पर संसद में चर्चा के क्रम में मजबूती से मुंगेर, बाका एवं जमुई जिले की समस्या को रखा गया।
जिला राजद महासचिव मंटू यादव के आवास पर बांका के सासद जय प्रकाश नारायण यादव ने तेलडीहा मंदिर में पूजा करने जाने के क्रम में संवाददाताओं से बातचीत में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि जमालपुर रेल कारखाना को निर्माण कारखाना का दर्जा दिलाना, मुंगेर में विश्वविद्यालय की स्थापना करवाना, सुलतानगंज से वाया तारापुर ,बेलहर होते हुए कटोरिया रेल लाईन पर कार्य प्रारंभ करवाना तथा मुंगेर, लखीसराय, भागलपुर, बाका एवं जमुई केकई ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को मिलाकर एक टूरिस्ट सर्किट का विस्तार कराना उनकी प्राथमिकता सूची में है। श्री यादव ने कहा कि ये सभी कार्य पर मंजूरी वे मुंगेर सासद के हैसियत से करा चुके थे, जब लालू यादव रेलमंत्री तथा वे स्वयं जल संसाधन राज्यमंत्री थे ।
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सह सदरूज्जमां, गुलाम नबी आजाद, कलीमुद्दीन, विनोद कुमार सिंह, विश्वबंधु संत, रामविलास यादव,पवन यादव, संजय यादव, मो. जिया, शैलेश यादव सहित दर्जनों कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment