Sunday, 22 June 2014

यात्री व माल भाड़े में वृद्धि का चौतरफा विरोध :

जागरण संवाददाता, बक्सर : रेलवे में यात्री व माल भाड़े में बढ़ोत्तरी की मोदी सरकार के फैसले का विपक्षी पार्टियों ने जमकर विरोध किया है। कांग्रेस व जदयू ने किराया बढ़ोत्तरी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेलमंत्री सदानंद गौड़ा का पुतला फूंका। वहीं, राजद व आम आदमी पार्टी ने फैसले को ले मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
जिला जदयू इकाई ने पुलिस चौकी पर भाड़ा बढ़ोत्तरी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। इस मौके पर जदयू नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और किराया बढ़ाने का फैसला वापस लेने की मांग की। इस मौके पर कमलेश कुमार सिंह, डा.विनोद सिंह, भरत मिश्रा, राघवेन्द्र उज्जैन, उत्तम तिवारी व जितेन्द्र सिंह आदि थे। कांग्रेस, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई आदि के कार्यकर्ताओं ने रेल किराये में बढ़ोत्तरी के विरोध में अंबेदकर चौक पर पीएम का पुतला फूंका। इस मौके पर पार्टी नेता टीएन चौबे ने कहा कि सरकार अब जनता को अपने अच्छे दिन वाले जुमले का मतलब समझा रही है। रेल किराया बढ़ा और पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ाने के संकेत दिये जा रहे हैं। कार्यक्रम कस नेतृत्व युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष सत्येंद्र ओझा व राहुल चौबे ने किया। इस मौके पर रामजन्म सिंह यादव, संजय पांडेय, गिरिजेश्वर यादव, राकेश तिवारी, नागेशदत्त पांडेय, कमलेश पाल, अजय ओझा, पीयूष चौबे, शिगणेश राय, आशुतोष त्रिपाठी व शिवजी पासवान थे। वहीं, छात्र समागम के जिला संयोजक नीरज महतो के नेतृत्व में ज्योति प्रकाश चौक पर पीएम का पुतला फूंका गया। उधर, छात्र राजद के जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में ज्योति चौक पर बैठक में सरकार के फैसले की निंदा की गयी। बैठक में राजेश यादव, मनीष पासवान, अनिल यादव आदि थे। इधर, आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक शारदा प्रसाद तिवारी व सचिव महेश चौबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मोदी सरकार जनता को राहत देने के बजाय कांग्रेसी फंडा अपना कर उसे और परेशान कर रही है।

No comments:

Post a Comment