रेल अधिकारियों के खिलाफ रनिंग कर्मियों में उबाल :
जागरण संवाददाता, छपरा : स्थानीय रेल अधिकारियों के खिलाफ रनिंग कर्मचारियों में आक्रोश भड़क गया है। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के तत्वावधान में रनिंग कर्मियों ने रविवार को डीजल लाबी के समक्ष बैठक की।
जिसमें वक्ताओं ने स्थानीय रेल अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि रनिंग कर्मियों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर पावर एवं मुख्य क्रू नियंत्रक द्वारा समयोपरि भत्ता, विश्राम, प्रतिक्षा कक्ष, सर्वाधिक विश्राम, अवकाश, सुरक्षा, एमजी लोकों की खस्ता हाल आदि के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि इसके लिए लगातार ज्ञापन दिया जाता है। रेलवे आवासों की जर्जर स्थिति है। लोको कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए चिकित्सा का कोई समुचित प्रबंध नहीं है। जबकि छपरा कचहरी से छपरा जंक्शन डयूटी करने आने वाले कर्मचारियों के साथ कई बार घटनाएं घट चुकी है। वक्ताओं ने मुख्य क्रू नियंत्रक को हटाने की मांग की। संबोधन करने वालों में कोमल कुमार रावत, मनीष कुमार, रणधीर सिंह, सुमन कुमार, क्षेत्रीय महामंत्री जगनारायण साह, मनोज कुमार, ओपी सिंह, राकेश कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे। अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष मनीष कुमार ने की।

No comments:
Post a Comment