मेट्रो के लिए रेलवे से विवाद दूर करें : जेटली:
लखनऊ जागरण संवाददाता : देश के वाह्य सहायतित परियोजना विभाग के सलाहकार मधुकर जेटली ने लखनऊ मेट्रो परियोजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि एलीवेटेड सेक्शन को छोड़कर अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन को लेकर चल रहे रेलवे से विवाद को जल्द निस्तारित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लखनऊ की द्वितीय फेज के डीपीआर बनाने का काम तत्काल शुरू कर दें। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी मोना रेल व मेट्रो रेल परियोजना के डीपीआर बनाए जाएं। जेटली ने मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान यह निर्देश जारी किए। उन्होंने मेट्रो रेल परियोजना के एमडी व निदेशक के पद पर अविलंब निर्णय कर नियुक्ति की प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए। जेटली ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मेट्रो के लिए लोन लेने की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराई जाए।लखनऊ जागरण संवाददाता : देश के वाह्य सहायतित परियोजना विभाग के सलाहकार मधुकर जेटली ने लखनऊ मेट्रो परियोजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि एलीवेटेड सेक्शन को छोड़कर अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन को लेकर चल रहे रेलवे से विवाद को जल्द निस्तारित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लखनऊ की द्वितीय फेज के डीपीआर बनाने का काम तत्काल शुरू कर दें। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी मोना रेल व मेट्रो रेल परियोजना के डीपीआर बनाए जाएं। जेटली ने मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान यह निर्देश जारी किए। उन्होंने मेट्रो रेल परियोजना के एमडी व निदेशक के पद पर अविलंब निर्णय कर नियुक्ति की प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए। जेटली ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मेट्रो के लिए लोन लेने की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराई जाए।
No comments:
Post a Comment