Sunday, 22 June 2014

 जमुई में ट्रैक मैन और जीआरपी भिड़े, रेल परिचालन बाधित:

बरहट (जमुई): जमुई रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम पानी के विवाद में जीआरपी के एक जवान और ट्रैक मैन आपस में भिड़ गए। इस दौरान जीआरपी जवानों ने दो टै्रक मैन की जमकर पिटाई कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि कुछ देर के लिए स्टेशन परिसर में अफरा तफरी मच गई। पिटाई के विरोध में ट्रैक मैन मेन अप लाइन पर बैठ गए जिससे थू्र ट्रेन 5233 कोलकाता-दरभंगा एक्स. 20 मिनट तक स्टेशन के पास खड़ी रही। बाद में संघ के पदाधिकारी के पहल पर जाम हटाया गया और परिचालन सामान्य हुआ। जानकारी के अनुसार वाटर सप्लाई का मोटर चल रहा था। मगर कम वोल्टेज के कारण पानी सही तरीके से टंकी में नहीं चल रही थी। टै्रक मैन धर्मेंद्र व गोविंद पहले पैनल पानी चढ़ा रहे थे। इसके बाद जीआरपी बैरक को पानी दी जानी थी। लेकिन जीआरपी जवान पहले पानी लेने पर उतारू हो गए। इसी को लेकर विवाद हो गया।

No comments:

Post a Comment