Sunday, 22 June 2014

 तीन गुना हुआ एमएसटी किराया:

मुरादाबाद, जासं : अब ट्रेनों में रोजाना सफर करने वाले भी अपनी जेबें ढीली करने को तैयार रहें। रेल किराया बढ़ने के साथ एमएसटी पर भी लगभग तीन गुना किराया ज्यादा देना होगा। जाहिर सी बात है कि ऐसे में उन लोगों पर ज्यादा बोझ पड़ेगा जो नौकरी या रोजगार की खातिर रोजाना ट्रेन का सफर करते हैं। 1रेल मंत्रलय ने 25 जून से किराया बढ़ाने की घोषणा कर दी है। किराये के साथ साथ मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) के किराये में भी तीन गुना तक वृद्धि हो गई है। मुरादाबाद रेल मंडल में प्रत्येक माह 20 हजार से अधिक दैनिक यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। यहां प्रत्येक माह लगभग ढाई हजार एमएसटी बनाई जाती हैं। अब एसएमटी का न्यूनतम किराया 85 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये और अधिकतम किराया 460 रुपये से बढ़ाकर 1050 रुपये कर दिया है। उदाहरण के तौर पर मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाले एमएसटी धारकों को 460 रुपये के बजाय 1050 रुपये तथा चंदौसी जाने वालों को 160 रुपये के स्थान पर 450 रुपये एमएसटी बनवाने पर खर्च करना पड़ेगा। इसका सीधा असर गांव से शहर में मजदूरी करने आने वाले मजदूरों पर पड़ेगा। मुरादाबाद से प्रतिदिन सैकड़ों बेरोजगार युवक दिल्ली आते जाते हैं। किराया बढ़ जाने से उनकी आय प्रभावित होगी। प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि यात्री किराया पुस्तिका पहुंच गई है। ं एसएमटी का किराया काफी बढ़ा हुआ है।

No comments:

Post a Comment