जम्मू-पुंछ रेलवे लाइन प्रोजेक्ट शुरू हो:
जम्मू : जम्मू स्टेट मोर्चा ने प्रधानमंत्री, रेलवे मंत्री को ज्ञापन भेज कर जम्मू-पुंछ रेल लाइन प्रोजेक्ट जल्द शुरू करने और जम्मू रेलवे स्टेशन का विस्तारीकरण करने और नई रेल सेवा शुरू करने की मांग की। जम्मू स्टेट मोर्चा के अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि जम्मू-पुंछ रेलवे लाइन राज्य के लोगों की पुरानी मांग है। प्रोजेक्ट रेलवे के ध्यानार्थ है, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं हो रहा। इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम होना चाहिए ताकि राज्य के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो। जम्मू-पुंछ रेलवे ट्रैक इतना मुश्किल नहीं है, जितना जम्मू-श्रीनगर रेलवे ट्रैक। इससे आर्मी सप्लाई लाइन में सुधार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलवे मंत्री को भेजे गए ज्ञापन में स्टेट मोर्चा के अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र गुप्ता ने कहा है कि जम्मू रेलवे स्टेशन का जल्द विस्तारीकरण होना चाहिए। हर वर्ष करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। स्टेशन का आधुनिकीकरण जरूरी है। विश्रम स्थल और वेटिंग रूम की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। यहां आने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा है, जिसे देखते हुए यहां अधिक से अधिक ट्रेनें चलाने की जरूरत है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर तीन ही प्लेटफार्म हैं। अधिकतर समय यहां आने वाली ट्रेनों को घंटों रेलवे स्टेशन के बाहर रुकना पड़ता है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर कम से कम छह प्लेटफार्म होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-पठानकोट रेल ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। उसे तेजी से पूरा किया जाए। पठानकोट-जम्मू-ऊधमपुर में चल रही डीएमयू के कोच की हालत ठीक नहीं है। रेलवे मंत्री होते हुए ममता बनर्जी ने जम्मू संभाग में रेल कोच फैक्टरी शुरू करने का आश्वासन दिया था। प्रो. वीरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एचबी खजूरिया, नथू राम गुप्ता, देवेंद्र सिंह जम्वाल, वीडी डोगरा, सुरजीत सिंह, विश्व बंधु, सुभाष शर्मा, राजेश गंडोत्र, राजीव शर्मा, आरसी गुप्ता व चंद्र उदय शर्मा उपस्थित थे।6जम्मू रेलवे स्टेशन का विस्तारीकरण करने पर दिया जोर 16ऊधमपुर-पठानकोट डीएमयू कोच की हालत सुधारी जाए
No comments:
Post a Comment