Sunday, 22 June 2014

 खाने को लेकर यात्रियों का हंगामा:

खाने को लेकर यात्रियों का हंगामा 
काठगोदाम प्रीमियम में यात्रियों ने जताई नाराजगी 
काठगोदाम में आइआरसीटीसी ने यात्रियों को फिर दिया लंच राजस्थान होटल पर होगी कार्रवाई अफसरों के मुताबिक लापरवाही बरतने वाले वेंडर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पहले उसके बयान दर्ज होंगे। फिर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसी पुनरावृत्ति फिर से न हो। 
जागरण संवाददाता, लखनऊ : रेलवे बोर्ड की प्रमुखता में रहने वाली प्रीमियम ट्रेनें यात्रियों के लिए फिलहाल कष्टकारी साबित हो रहीं हैं। कहने को बेहतर खाना उपलब्ध कराने का दावा करने वाली इन ट्रेनों में यात्रियों को बासी खाना परोसा जा रहा है। नतीजतन खाना बेस्वाद होने से यात्री सफर के दौरान कैटरिंग स्टाफ के ऊपर नाराजगी जता रहे हैं। दो दर्जन से अधिक नाराज यात्रियों ने 1800111321 पर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई है। 1यात्री हरजीत सिंह, नवीन अरोड़ा समेत कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि लखनऊ जंक्शन से काठगोदाम के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 05037 को प्रीमियम ट्रेन का दर्जा प्राप्त है। यात्रियों से खूब किराया भी लिया जाता है लेकिन खाना सही से नहीं दिया जाता। यह हाल उस ट्रेन का है जिसे चले अभी दो दिन हुआ है। ऐसे में रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों से क्या उम्मीद की जाए। सी-2 व सी-3 कोच में सफर करने वाले यात्रियों ने आरोप लगाया कि जिस दौरान वेटर द्वारा खाने का रैपर हटाया गया तो अजीब सी महक आ रही थी। कई महिला यात्रियों ने खाना खराब होने की बात कही तो कुछ यात्रियों ने चखना चाहा, लेकिन बदबू आने के कारण खा नहीं सके। 1कोच में सफर कर रहे कई यात्रियों ने इसकी शिकायत वेटरों से की। वेटरों ने खाने को चेक किया तो वाकई में खराब हो चुका था, वेटरों ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उनका काम खाना परोसने का है। रामपुर में यात्रियों को खाना पहुंचाने का काम राजस्थान होटल नाम की एजेंसी करती है। उधर गोरखपुर-जम्मू के बीच चलने वाली प्रीमियम ट्रेन संख्या 02529 के यात्रियों ने खाना खराब होने की बात कही, लेकिन रेलवे अफसरों से इससे इंकार किया है। 1काठगोदाम में परोसा गया खाना 1खाना खराब हो जाने के बाद आक्रोशित यात्रियों को काठगोदाम से पहले केला, आइस्क्रीम व नमकीन दी गई। यात्रियों को बताया गया कि काठगोदाम में आइआरसीटीसी का फूड प्लाजा है जहां यात्रियों के लिए खाना तैयार करवा दिया गया है। यहां ट्रेन पहुंचते ही यात्रियों को ट्रेन में खाना परोसा गया। करीब छह सौ यात्रियों का खाना दिया गया। तब कहीं जाकर यात्रियों का रोष कम हुआ।1राजस्थान होटल ने सुबह छह बजे ही खाना बनवाकर रखवा दिया था। खाना बनने के बाद इसे ऐसे स्थान पर रखा गया जहां बिजली नहीं आ रही थी। ट्रेन जब सुबह 9.55 बजे रामपुर पहुंची तो ट्रेन में खाना चढ़ाया गया और यात्रियों को खाना रुद्रपुर से पहले परोसना शुरू हुआ, उस दौरान सुबह के 11 बजे थे। करीब पांच घंटे के दौरान खाना खराब हो गया।1

No comments:

Post a Comment